अंकोला के हारवाड़ गांव में हादसा, स्थानीय लोगों ने निकाला शव
सिरसी (उत्तर कन्नड़). उत्तर कन्नड़ जिला अंकोला तालुक के हारवाड़ गांव के समीप समुद्र में मछली पकडऩे गए एक मछुआरे की नाव पलटने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान हारवाड़ निवासी सहदेव (राजेश) मेथा (50) के तौर पर की गई है। वह छोटी पारंपरिक नाव से समुद्र तट के समीप मछली पकडऩे गया था। इसी दौरान अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई और वह पानी में डूब गया।
स्थानीय मछुआरों ने चलाया बचाव अभियान
घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद मछुआरे और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद सहदेव मेथा का शव समुद्र से निकालकर तट पर लाया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के संबंध में अंकोला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
