विवाह के नाम पर धोखा? कांग्रेस की नेता पर दबाव बनाने के आरोप

आत्महत्या के प्रयास के बाद बढ़ा विवाद

मंत्री के नाम के दुरुपयोग का भी आरोप

बेलगावी. विवाह का झांसा देकर युवती के साथ कथित धोखाधड़ी और बाद में राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर दबाव बनाने के आरोपों ने बेलगावी में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में कांग्रेस की स्थानीय नेता आयशा सनदी का नाम भी सामने आने से प्रकरण राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है।

युवती के माता-पिता ने पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि सलीम किल्लेदार नामक युवक ने विवाह का भरोसा देकर उनकी बेटी से निकट संबंध बनाए। इस दौरान उसने निजी तस्वीरें और अन्य व्यक्तिगत जानकारी अपने पास रखी। बाद में जब युवती ने विवाह का आग्रह किया तो उसे विभिन्न प्रकार के दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ा।

निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी का आरोप

परिजनों का आरोप है कि युवती को संबंध समाप्त करने के लिए मजबूर किया गया और उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया तथा मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई। लगातार मानसिक प्रताडऩा और दबाव के कारण युवती गंभीर तनाव में आ गई।

इसी बीच, कथित उत्पीडऩ से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। वर्तमान में वह अस्पताल में उपचाराधीन है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

राजनीतिक प्रभाव के इस्तेमाल का आरोप

शिकायत में कांग्रेस की नेता आयशा सनदी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिवार का कहना है कि उन्होंने राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार, युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आयशा सनदी ने कहा था कि उनकी पहचान मंत्री सतीश जारकीहोली के निजी सहायक से है और पुलिस थाने में भी उनकी बात प्रभावी रहती है।

निष्पक्ष जांच की मांग

घटना के बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि युवती के आत्महत्या के प्रयास के पीछे यदि किसी प्रकार का दबाव, धमकी या उत्पीडऩ जिम्मेदार है तो संबंधित सभी लोगों की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *