सिलेंडर गोदाम में भीषण धमाका, आठ से अधिक सिलेंडर फटे

एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा; अवैध भंडारण की आशंका

दावणगेरे. जिले के एच. कल्पनहल्ली गांव में स्थित एक सुपारी प्रसंस्करण गोदाम में सोमवार को भीषण आग लगने से आठ से अधिक गैस सिलिंडरों में विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आसपास आबादी नहीं होने के कारण बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया।

दोग्गल्ली शिवकुमार के स्वामित्व वाले इस गोदाम को खाली होने के कारण अनिल नामक व्यक्ति को किराए पर दिया गया था। वहां 20 से 25 गैस सिलिंडर रखे गए थे, जिनमें से आठ से अधिक सिलिंडर विस्फोट के साथ फट गए।

100 से 200 मीटर दूर जाकर गिरे सिलिंडर

विस्फोट इतना तेज था कि कई सिलिंडर 100 से 200 मीटर दूर तक जा गिरे। हादसे में अनिल गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सिगरेट की चिंगारी से हादसे की आशंका

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति द्वारा धूम्रपान किए जाने के दौरान निकली चिंगारी के कारण आग भडक़ गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के यहां अवैध रूप से बड़ी संख्या में सिलिंडर जमा किए गए थे।

अग्निशमन दल ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। साथ ही शेष सिलिंडरों में विस्फोट न हो, इसके लिए एहतियाती कदम उठाए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही दावणगेरे के पुलिस अधीक्षक डॉ. एच.टी. शेखर तथा अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सिलिंडरों के भंडारण से संबंधित वैधता तथा सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की जा रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *