बी.के. हरिप्रसाद को सिद्धरामय्या ने दिए दो बड़े लक्ष्यबी.के. हरिप्रसाद से चर्चा करते हुए सिद्धरामय्या।

2028 में कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी और 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान

बेंगलूरु. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद को पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने दो महत्वपूर्ण राजनीतिक लक्ष्य सौंपे हैं। उन्होंने वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पुन: सत्ता में लाने तथा 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पदग्रहण समारोह में जताया भरोसा

बेंगलूरु के पैलेस ग्राउंड में रविवार को आयोजित पदग्रहण समारोह में सिद्धरामय्या ने पार्टी का ध्वज हरिप्रसाद को सौंपते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी को सशक्त बनाने के लिए वह अपना पूरा सहयोग देंगे।

डी.के. शिवकुमार के योगदान की सराहना

पूर्व मुख्यमंत्री ने निवर्तमान केपीसीसी अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में 136 सीटों की जीत केवल उनके और शिवकुमार की नहीं, बल्कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में दोनों नेताओं ने राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया तथा चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास किया।

गारंटी योजनाओं पर खर्च हुए 1.40 लाख करोड़ रुपए

सिद्धरामय्या ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन वर्षों में पांच गारंटी योजनाओं के क्रियान्वयन पर 1.40 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए हैं। इन योजनाओं के माध्यम से जनता से किए गए वादों को पूरा करने का ईमानदार प्रयास किया गया है।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

उन्होंने कहा कि बी.के. हरिप्रसाद कांग्रेस की विचारधारा और संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध नेता हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जिला, तालुक और बूथ स्तर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर संगठन को और मजबूत बनाया जाए।

सिद्धरामय्या ने कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला का भी आभार व्यक्त किया।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *