कर्तव्य में लापरवाही जनता से विश्वासघात : मुख्यमंत्रीसुवर्ण सौध में आयोजित क्षेत्रीय विभागों की प्रगति समीक्षा बैठक में अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार।

अधिकारियों को सख्त चेतावनी— मोबाइल पर बात करते मिले तो निलंबन, जनता को कार्यालयों के चक्कर न कटवाएं

बेलगावी. मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कर्तव्य में लापरवाही जनता के साथ विश्वासघात है और सरकार इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

सुवर्ण सौध में आयोजित क्षेत्रीय विभागों की प्रगति समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि जनता लगातार सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर नजर रखती है, इसलिए अधिकारियों को अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए।

जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को हर पांच वर्ष में जनता के बीच जाकर जवाब देना पड़ता है, जबकि अधिकारियों की जिम्मेदारी प्रतिदिन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की है। उन्होंने चेतावनी दी कि समीक्षा बैठकों के दौरान कोई अधिकारी मोबाइल फोन पर बात करते पाया गया तो उसके निलंबन के आदेश दिए जाएंगे। साथ ही जिला और तालुक स्तर के अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में ही रहने तथा लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

युवाओं, शिक्षा और ई-खाता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रजासेवा विभाग और जनस्पंदन कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। राज्यभर में ई-खाता सुविधा का विस्तार कर लोगों तक बिना किसी शुल्क के सेवा पहुंचाई जाएगी। उन्होंने सीएसआर स्कूल योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, युवा रोजगार सेतु के जरिए निजी नौकरियों की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने तथा 10 हजार भारत जोड़ो युवा संघ स्थापित कर प्रत्येक को 10 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही राजस्व विभाग की भूमि का ऑडिट कर भूमिहीन गरीबों को भूखंड उपलब्ध कराने की योजना बनाने की भी जानकारी दी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *