प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के चार अमृत स्टेशनों का किया लोकार्पणअल्नावर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोतI

अल्नावर, बादामी, बंटवाल और कोप्पल स्टेशन बने अत्याधुनिक

1,570 करोड़ रुपए की लागत से देशभर में 75 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन

हुब्बल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत देशभर में 1,570 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इनमें कर्नाटक के अल्नावर, बादामी, बंटवाल और कोप्पल रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। इन स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित कर विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान किया गया है।

अल्नावर में आयोजित हुआ मुख्य समारोह

अल्नावर रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, विधान परिषद के सभापति बसवराज एस. होरट्टी, विधान परिषद सदस्य प्रदीप शेट्टर, दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पी. अनंत, धारवाड़ की जिलाधिकारी स्नेहल आर. तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रेल विकास में नया मील का पत्थर

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने इसी दिन देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई, जो हरित एवं सतत परिवहन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में कर्नाटक के रेल विकास के लिए 7,748 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जबकि भारतीय रेलवे के लिए कुल 2.78 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

रेलवे में हरित ऊर्जा पर जोर

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अल्नावर स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। भारतीय रेलवे सौर ऊर्जा के उपयोग को तेजी से बढ़ा रही है और सौर संयंत्रों से 2.70 रुपए प्रति यूनिट की दर पर बिजली प्राप्त की जा रही है। भारत हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है तथा वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क तेजी से विस्तार कर रहा है।

विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित स्टेशन

पुनर्विकास के बाद अल्नावर रेलवे स्टेशन पर आधुनिक स्टेशन भवन, बेहतर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, विस्तृत परिसंचरण क्षेत्र, लिफ्ट, फुट ओवरब्रिज, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, नि:शुल्क वाई-फाई तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं से यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव मिलेगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *