बीएलओ की कार्यशैली पर कांग्रेस ने उठाए सवालविजयपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करतीं एआइसीसी सचिव डॉ. अंजलि लिंबाळकर।

एआइसीसी सचिव डॉ. अंजलि लिंबाळकर की मौजूदगी में एसआइआर समीक्षा बैठक

समस्याएं केपीसीसी तक पहुंचाने का आश्वासन

विजयपुर. विजयपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में एआइसीसी सचिव, पूर्व विधायक एवं कल्याण कर्नाटक संभाग की एसआइआर पर्यवेक्षक डॉ. अंजलि लिंबाळकर की उपस्थिति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन एस. लोणी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने भाग लिया और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान आ रही समस्याओं से पर्यवेक्षक को अवगत कराया।

बैठक में कई ब्लॉक अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि अनेक बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) अपेक्षित ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ बनाया गया है, जिन्हें पर्याप्त जानकारी नहीं है, जबकि विजयपुर शहर में कुछ बीएलओ अपने दायित्व अन्य लोगों को सौंप रहे हैं। नेताओं ने निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन लोणी ने कहा कि पार्टी ने पहले ही ब्लॉक स्तर पर बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण और जानकारी उपलब्ध कराई है। उन्होंने डॉ. लिंबाळकर से कार्यकर्ताओं की समस्याओं को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के समक्ष उठाने का अनुरोध किया।

डॉ. अंजलि लिंबाळकर ने कहा कि बैठक में उठाए गए मुद्दों से स्पष्ट है कि कुछ स्थानों पर व्यावहारिक समस्याएं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी सुझाव और शिकायतें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संज्ञान में लाई जाएंगी। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक अध्यक्षों और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *