एचपीवी टीका अनिवार्य नहीं, नीट विवाद पर केंद्र पर बरसे यू.टी. खादरस्वास्थ्य मंत्री यू.टी. खादर।

बच्चों के टीकाकरण का निर्णय अभिभावकों पर छोड़ा

नीट अनियमितताओं पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई की निंदा

मेंगलूरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यू.टी. खादर ने कहा है कि बच्चों के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अनिवार्य नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों को यह टीका लगवाना है या नहीं, इसका निर्णय अभिभावक स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अभिभावक सही जानकारी के आधार पर निर्णय ले सकें।

मंत्री ने कहा कि सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तालुक अस्पतालों में सेवाएं देने के लिए अनुबंधित निजी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को तय समयसीमा के भीतर कार्य शुरू करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके साथ किया गया समझौता ज्ञापन (एमओयू) रद्द कर दिया जाएगा। पीएम राहत योजना को राज्य में व्यवस्थित रूप से लागू करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।

नीट विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा

मेंगलूरु सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यू.टी. खादर ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान किया है। इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए तथा जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के परिजनों को मुआवजा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस और राहुल गांधी इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं तथा यूथ कांग्रेस की ओर से तालुक और जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से भी इस मामले में मौन तोडऩे की अपील की।

गोली मारो बयान पर दी सफाई

पुलिस अधिकारियों को कथित रूप से “राउडियों को गोली मारो” कहने संबंधी वायरल वीडियो पर मंत्री ने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल यह संदेश देने की बात कही थी कि हत्या और दंगा फैलाने वालों के खिलाफ कानून का सख्ती से पालन हो, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उनका किसी भी प्रकार की अवैध कार्रवाई का समर्थन करने का कोई उद्देश्य नहीं था।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *