फाइव स्टार होटलों से शुरू होगी खाद्य सुरक्षा जांचयू.टी. खादर।

स्वास्थ्य मंत्री यू.टी. खादर बोले

सख्ती से होगी जांच; जरूरत पड़ी तो पूरे राज्य में कार्रवाई

कापू (मेंगलूरु)। होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री यू.टी. खादर ने कहा कि बेंगलूरु के फाइव स्टार होटलों में आयुक्त श्रीनिवास के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीमों ने जांच शुरू कर दी है। ऊपर से ही कड़ी निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तो इसका असर निचले स्तर तक पड़ेगा और खाद्य गुणवत्ता में सुधार होगा।

कापू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री खादर ने कहा कि होटलों में खाद्य पदार्थों में रासायनिक रंगों के इस्तेमाल की शिकायतें सामने आ रही हैं। इन मामलों की भी जांच की जाएगी। आवश्यकता पडऩे पर पूरे राज्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्रवाई की जाएगी।

शहर में 15, गांवों में 20 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस

मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट के भीतर एंबुलेंस पहुंचाने की व्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि आवश्यक चिकित्सा कर्मचारियों की नियुक्ति कर अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

“स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली पर दें ध्यान”

मंत्री ने लोगों से अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छा भोजन, पर्याप्त नींद, सुबह व्यायाम और बेहतर पर्यावरण को बनाए रखकर स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है।

मांग बढ़ी तो कापू में बनेगा तालुक अस्पताल

कापू में तालुक अस्पताल के निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर यू.टी. खादर ने कहा कि कई स्थानों पर 100 बिस्तरों वाले अस्पताल उपलब्ध हैं, लेकिन अपेक्षित संख्या में बिस्तर भर नहीं रहे हैं। इसलिए पहले से मौजूद अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था में मरीजों की मांग बढ़ती है तो कापू में तालुक अस्पताल के निर्माण पर भी जोर दिया जाएगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *