अल-अजहर विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए 25 सितंबर को मिस्र रवाना होंगे
इलकल (बागलकोट)। सिदरा अकादमी के प्रशिक्षक मुहम्मद अली अल हादी को अकादमी की ओर से सम्मानित कर विदाई दी गई। वे पिछले तीन माह से विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं नैतिक प्रशिक्षण दे रहे थे। अब वे उच्च शिक्षा के लिए मिस्र के काहिरा स्थित विश्वप्रसिद्ध अल-अजहर विश्वविद्यालय जाएंगे।
सम्मान समारोह में अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक फारूक अहमद नूरानी ने कहा कि अल हादी ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संबंध बनाते हुए उनकी शैक्षणिक प्रगति और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
मौलाना मुहम्मद यूनूस मुदगल ने कहा कि अल हादी ने अपने सरल और मिलनसार व्यवहार से सभी का दिल जीता। विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर दिशा देने वाले प्रशिक्षक को सम्मानपूर्वक विदाई देना संस्था का दायित्व है। इसी उद्देश्य से समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
इस अवसर पर शहाबुद्दीन नूरानी, फारूक अहमद नूरानी, मौलाना मुहम्मद यूनूस मुदगल, नासिर कर्नूल, मुहम्मद शफीक नूरानी, अनवर नूरानी और असलम नूरानी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

