समर्थ डिग्री कॉलेज में 25 दिवसीय जनरेटिव एआई प्रशिक्षण संपन्न
हुब्बल्ली। स्कायमाउंट आईटी अकादमी के प्रशिक्षक मनीष आई. जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को डिग्री के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल कौशल भी सीखने चाहिए। इससे रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। यह बात
वे समर्थ डिग्री कॉलेज में आयोजित 25 दिवसीय जनरेटिव एआई प्रशिक्षण के समापन समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बीकॉम विद्यार्थियों को चैटजीपीटी सहित विभिन्न एआई साधनों का व्यावहारिक उपयोग सिखाया गया। इसमें प्रभावी सवाल पूछना, जानकारी जुटाना, सामग्री और प्रस्तुतीकरण तैयार करना तथा आंकड़ों का विश्लेषण करना शामिल रहा।
मनीष जैन ने कहा कि बीकॉम विद्यार्थियों के लिए लेखांकन, वित्त, कर और व्यवसाय के ज्ञान के साथ एआई का उपयोग जानना उपयोगी होगा। इसके साथ संवाद, विपणन, समस्या समाधान और सामूहिक कार्य जैसे मानवीय कौशल भी जरूरी हैं। तकनीकी और व्यावहारिक दक्षता का मेल विद्यार्थियों को रोजगार क्षेत्र में आगे बढऩे में मदद करेगा।
उन्होंने शिक्षण संस्थानों से पाठ्यक्रम के साथ रोजगारोन्मुखी कौशल पर भी ध्यान देने का आग्रह किया। प्रशिक्षण का संचालन मनीष आई. जैन ने किया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

