जमीर अहमद खान के ट्रस्ट से एक लाख रुपए से अधिक की सहायता
100 से ज्यादा आवेदन
हगरिबोम्मनहल्ली (विजयनगर)। आवास मंत्री जमीर अहमद खान के ट्रस्ट की ओर से जिले की मस्जिदों के मौलानाओं और मुअज्जिनों को हज और उमरा यात्रा के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सिराज शेख ने रविवार को यह घोषणा की।
बंडीहल्ली स्थित अपने फार्म हाउस में आयोजित बैठक में शेख ने कहा कि चयनित धर्म गुरुओं को एक लाख रुपए से अधिक की व्यक्तिगत आर्थिक सहायता दी जाएगी। आर्थिक तंगी के कारण यात्रा से वंचित रहने वाले धर्म गुरुओं के लिए यह मदद उपयोगी होगी।
विजयनगर जिले के छह तालुकों और बल्लारी जिले के संडूर व कम्पली से 100 से अधिक आवेदन मिले हैं। स्थानीय मस्जिद समितियों के सहयोग से प्राथमिकता के आधार पर यात्रियों का चयन किया जाएगा। सिराज शेख ने यात्रियों से मंत्री जमीर अहमद खान के अच्छे स्वास्थ्य और लोककल्याण के लिए मक्का में दुआ करने की अपील की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

