8 से 12 नवंबर तक होगा मेला
दयानंद स्वामी ने सरकार और प्रशासन से मांगी सख्ती
हुब्बल्ली। धारवाड़ जिले के कलघटगी तालुक के तबकद होन्नल्ली में 8 से 12 नवंबर तक आयोजित होने वाले होलेयम्मा देवी मेले में पशु बलि रोकने के लिए विश्व पशु कल्याण मंडल एवं पशुबलि उन्मूलन जागरूकता महासंघ के अध्यक्ष तथा बसव धर्म ज्ञानपीठ के प्रमुख दयानंद स्वामी ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है।
उन्होंने मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्रों, सडक़ों, जुलूसों और धार्मिक आयोजनों में भेड़, बकरी, मुर्गे सहित किसी भी पशु-पक्षी की बलि पर रोक लगाने तथा कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
मंदिर वधस्थल नहीं, आध्यात्मिक केंद्र बनें
स्वामी ने कहा कि पशु बलि अमानवीय, अंधविश्वासपूर्ण और कानून-विरोधी कृत्य है। भक्तों को बलि छोडक़र सात्विक एवं अहिंसक पूजा करनी चाहिए। उन्होंने मेले को पशु हिंसा, मद्यपान और नशे से मुक्त रखने तथा जागरूकता के लिए अहिंसा एवं जीव दया संदेश यात्रा निकालने की भी घोषणा की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

