जैन विकास निगम पर 10 दिन का अल्टीमेटमआचार्य गुणधरनंदी।

नवंबर में पदयात्रा, दिसंबर में सल्लेखना व्रत की चेतावनी

हुब्बल्ली। जैन विकास निगम की स्थापना समेत समाज की पांच प्रमुख मांगों को लेकर वरूर नवग्रह तीर्थ क्षेत्र के आचार्य गुणधरनंदी ने राज्य सरकार को 10 दिन का समय दिया है। इस अवधि में लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने और दिसंबर में सल्लेखना व्रत धारण करने की चेतावनी दी है।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में आचार्य गुणधरनंदी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से सरकार का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। अब और इंतजार करना संभव नहीं है। सरकार ने समय रहते स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया तो नवंबर में विशाल पदयात्रा और सत्याग्रह किया जाएगा।

आचार्य ने कहा कि जैन समाज को न्याय दिलाने के लिए जरूरत पडऩे पर अन्न-जल त्यागकर भी संघर्ष करेंगे। मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिसंबर में सल्लेखना व्रत धारण करने का निर्णय क्षणिक आक्रोश में नहीं, बल्कि समाजहित में गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने सरकार से मांगों पर न्यायोचित निर्णय लेने की अपील की।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *