अकेली महिला के घर घुसकर 3 लाख के जेवर लूटे, दो गिरफ्तारअकेली महिला के घर घुसकर 3 लाख के जेवर लूटे, दो गिरफ्तार

किराये का घर देखने के बहाने दरवाजा खटखटाया

20 दिन पहले ही रेकी कर बनाई थी लूट की योजना

उल्लाल (दक्षिण कन्नड़)। कर्नाडु-कायरगोली के पास अकेली महिला के घर में किराये का मकान लेने के बहाने घुसकर करीब 3 लाख रुपए के सोने के आभूषण लूटने वाले दो आरोपियों को कोनाजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उर्व मठ के कणि निवासी बाल सुब्रमण्य (49) और मन्नगुड्डा-बोक्कपट्टण चर्च के पास रहने वाले श्याम कुमार (33) के तौर पर की गई है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

कटहल खरीदने के बहाने जुटाई थी जानकारी

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को आरोपियों ने किराये का घर देखने के बहाने भवानी के घर का दरवाजा खटखटाया और अंदर घुसकर महिला से करीब 3 लाख रुपए के सोने के आभूषण लूट लिए।

जांच में सामने आया कि बाल सुब्रमण्य कटहल के मौसम में ग्रामीण इलाकों में कटहल के पेड़ वाले घरों में जाकर फल खरीदने का झांसा देता था। करीब 20 दिन पहले वह भवानी के घर भी कटहल खरीदने गया था। उस समय भवानी ने उसे दो कटहल देने को कहा था। इसी दौरान आरोपी ने घर और महिला के बारे में जानकारी जुटाकर लूट की योजना बनाई।

रिश्तेदार को भी बनाया साथी

बाल सुब्रमण्य ने अपने रिश्तेदार श्याम कुमार को भी योजना में शामिल किया। पुलिस के अनुसार, श्याम की ऑटो रिक्शा खराब होने की बात कहकर उसे दूसरी ऑटो रिक्शा के लिए पैसे दिलाने के बहाने साथ लाया गया और दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने मुडिपु-कायरगोली से मेंगलूरु और बंटवाल-मेलकार तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों के मेंगलूरु से होने की पुष्टि हुई और दोनों को मेंगलूरु के मरवूर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

बाल सुब्रमण्य पर पहले से कई मामले

पुलिस के अनुसार, बाल सुब्रमण्य के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बजपे थाने में लूट के दो, मूल्की थाने में एक, मेंगलूरु पूर्व थाने में एक लूट, मेंगलूरु उत्तर थाने में चोरी का एक और मेंगलूरु ग्रामीण थाने में लूट का एक मामला दर्ज है। वहीं श्याम कुमार पहली बार लूट के मामले में गिरफ्तार हुआ है।

कार्रवाई मेंगलूरु दक्षिण उपमंडल के सहायक पुलिस आयुक्त विजय क्रांति के नेतृत्व में हुई। उल्लाल थाना निरीक्षक विरूपाक्ष स्वामी, कोनाजे थाने के पीएसआइ नागराज और पुनीत गांवकर सहित पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *