ब्रेक फेल होने से 100 फीट गहरी खाई में गिरी लोडेड लॉरीचिक्कमगलूरु के बाहरी इलाके में कनिवे क्रॉस के पास सोमवार को ब्रेक फेल होने से 100 फीट गहरी खाई में गिरी लोडेड लॉरी।

चालक ने खोया नियंत्रण, सुरक्षा रेलिंग तोडक़र पेड़ से टकराई

चालक-परिचालक बाल-बाल बचे

चिक्कमगलूरु। शहर के बाहरी इलाके में कनिवे क्रॉस के पास सोमवार को ब्रेक फेल होने के कारण एक दस पहियों वाली लॉरी चालक के नियंत्रण से बाहर होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में लॉरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए।

सुरक्षा रेलिंग तोडक़र खाई में गिरी लॉरी

यह दुर्घटना कडूरु-मेंगलूरु को जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। लॉरी चिक्कमगलूरु से कडूरु की ओर माल लेकर जा रही थी। कनिवे क्रॉस के पास अचानक लॉरी का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

अनियंत्रित लॉरी सडक़ किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ी और एक पेड़ से टकराकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि लॉरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

राहत के लिए उमड़े लोग

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। खाई की गहराई और हादसे की भयावहता को देखते हुए चालक तथा परिचालक का सुरक्षित बच निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।

घटना के संबंध में चिक्कमगलूरु ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *