गदग। एस.एम. कृष्णा नगर की 26 वर्षीय युवती से अलग-अलग समय पर दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने के बाद गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने आरएमपी चिकित्सक और नर्स सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेटगेरी निवासी सिकंदर गुलाबसाब बेपारी, शब्बीर अहमद उर्फ जूनासाब मोहम्मद रफीक लंगोटी, प्रदीप सागर नवलेकर, भरत महादेवप्पा कोरवर, संदीप सागर नवलेकर तथा बेल्लट्टी निवासी आरएमपी चिकित्सक नागराज चिदानंद कमतर और शिगली की स्टाफ नर्स रेखा फकीरप्पा शिरहट्टी के तौर पर की गई है।
पीडि़ता ने 26 जुलाई को गदग महिला थाने में दुष्कर्म और गर्भपात कराने के संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जांच आगे बढऩे पर पुलिस को पता चला कि सिकंदर, शब्बीर अहमद, प्रदीप और भरत ने अलग-अलग दिनों में पीडि़ता के साथ यौन शोषण किया था।
जांच में सामने आया कि युवती के गर्भवती होने के बाद आरोपी संदीप नवलेकर ने आरएमपी चिकित्सक नागराज कमतर और स्टाफ नर्स रेखा शिरहट्टी के साथ मिलकर उसका गर्भपात कराया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रोहन जगदीश ने विशेष जांच दल गठित किया था। डीवाइएसपी मुर्तुजा खादरी के मार्गदर्शन और महिला थाना निरीक्षक एल.के. जूलकट्टी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

