दक्षिण कन्नड़ में 9 तहसीलदार कार्यालयों पर लोकायुक्त की छापेमारीदक्षिण कन्नड़ में 9 तहसीलदार कार्यालयों पर लोकायुक्त की छापेमारी

शिकायतों के बाद एक साथ हुई जांच

दस्तावेज और फाइलें खंगाली गईं, कुछ रिकॉर्ड बेंगलूरु भेजे जाएंगे

मेंगलूरु। दक्षिण कन्नड़ जिले में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद लोकायुक्त अधिकारियों ने जिले के नौ तहसीलदार कार्यालयों में एक साथ औचक जांच की। राज्य लोकायुक्त को जिले के विभिन्न तहसीलदार कार्यालयों में कथित गड़बडिय़ों को लेकर शिकायतें मिली थीं। इसके आधार पर लोकायुक्त ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और राज्य लोकायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

फाइलों और रिकॉर्ड की गहन जांच

अधिकारियों ने तहसीलदार कार्यालयों में उपलब्ध विभिन्न फाइलों और दस्तावेजों की जांच की। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए बेंगलूरु स्थित लोकायुक्त कार्यालय भेजा जाएगा।

मूडबिद्री कार्यालय में सुविधाओं की पड़ताल

मूडबिद्री तहसील कार्यालय पहुंची लोकायुक्त की जिला टीम ने कार्यालय की कार्यप्रणाली के साथ आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शौचालय, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की स्थिति देखी।

टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी लेने के साथ कर्मचारियों की कमी के बारे में भी विवरण जुटाया। कार्यालय की दैनिक कार्य-पुस्तिका और कुछ फाइलों की जांच की गई। मौके पर मौजूद नागरिकों से भी कार्यालय में मिलने वाली सेवाओं और सुविधाओं के संबंध में राय ली गई।

लोकायुक्त अधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों में उपलब्ध होनी चाहिए ऐसी 15 मूलभूत सुविधाओं में से कितनी लागू हैं और किन क्षेत्रों में कमी है, इसकी भी जांच की। इसके लिए कार्यालय कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी जुटाई गई।

लोकायुक्त की यह कार्रवाई सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि जांच में अनियमितता या भ्रष्टाचार के ठोस प्रमाण सामने आते हैं तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *