कोप्पल के बन्निकोप्पा में हादसा
तीनों मृतक नरगुंद के, जुलूस देखने जा रहे थे
कोप्पल। जिले के बन्निकोप्पा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर खड़े मालवाहक वाहन से बाइक के टकरा जाने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नरगुंद निवासी माबूसाब बुडनसाब मटगेरी (17), फकरुसाब हससाब मारनबसरी (19) और शानूसाब मक्तूम बाशा बसापुर (15) के तौर पर की गई है।
जुलूस देखने कोप्पल जा रहे थे
बताया गया है कि नरगुंद में ईद मिलाद के अवसर पर डीजे जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके चलते तीनों युवक डीजे जुलूस देखने के लिए बाइक से कोप्पल जा रहे थे। इसी दौरान बन्निकोप्पा के पास बाइक सडक़ किनारे खड़े मालवाहक वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
कुकनूर पुलिस ने की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही कुकनूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

