27 अगस्त से 2 सितंबर तक मार्ग में 15 से 110 मिनट तक होगी देरी
हुब्बल्ली। तिपटूर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे आधारभूत संरचना विकास कार्य के चलते बेंगलूरु-हुब्बल्ली, बेंगलूरु- बेलगावी समेत 8 ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) के अनुसार, 27 अगस्त से 2 सितंबर तक ये ट्रेनें मार्ग में नियंत्रित किए जाने के कारण निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी।
इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
केएसआर बेंगलूरु-एसएसएस हुब्बल्ली एक्सप्रेस (20688): 27 अगस्त से 2 सितंबर तक 15 मिनट विलंब।
यशवंतपुर-सिंधनूर एक्सप्रेस (16545): 27 अगस्त से 2 सितंबर तक 90 मिनट विलंब।
केएसआर बेंगलूरु-बेलगावी एक्सप्रेस (20653): 27 अगस्त से 2 सितंबर तक 50 मिनट विलंब।
यशवंतपुर-विजयपुर एक्सप्रेस (16547): 27 अगस्त से 2 सितंबर तक 45 मिनट विलंब।
एसएमवीटी बेंगलूरु-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस (16553): 29 अगस्त से 1 सितंबर तक 45 मिनट विलंब।
साईनगर शिरडी-मैसूरु एक्सप्रेस (16218): 2 सितंबर को 110 मिनट विलंब।
चेन्नई सेंट्रल-एसएसएस हुब्बल्ली एक्सप्रेस (20679): 28 अगस्त को 30 मिनट विलंब।
चेन्नई सेंट्रल-एसएसएस हुब्बल्ली एक्सप्रेस (22698): 30 अगस्त को 30 मिनट विलंब।
दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मंजुनाथ कनमड़ी ने यात्रियों से इस अस्थायी बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

