धर्मस्थल-कलमंज-उजिरे बस सेवा की मांगधर्मस्थल-कलमंज-उजिरे बस सेवा की मांग

विद्यार्थियों और ग्रामीणों को होगी सुविधा

मुंडाजे व सोमंतड्का जाने वाले छात्रों को सबसे अधिक लाभ

कूटदकल्ल तक चल रही बस को आगे बढ़ाने का सुझाव

बेल्तंगडी (दक्षिण कन्नड़)। धर्मस्थल से कलमंज होते हुए उजिरे तक बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस मार्ग पर बस चलने से मुंडाजे, सोमंतड्का सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों और आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

वर्तमान में धर्मस्थल से कलमंज के कूटदकल्ल तक स्कूली विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्कूल के दिनों में सुबह और शाम कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस चलती है। हालांकि, इसका लाभ मुख्य रूप से धर्मस्थल जाने वाले यात्रियों को ही मिलता है। कूटदकल्ल से आगे मुंडाजे होकर उजिरे तक बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

मुंडाजे और सोमंतड्का के लोगों को नेरिया, चार्माडी, दिडुपे, गंडिबागिलु, आलंतड्का और देवगिरी आदि क्षेत्रों से आने वाली बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। नया मार्ग शुरू होने से इन बसों में यात्रियों का दबाव भी कम होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल कूटदकल्ल तक चलने वाली बस को ही मुंडाजे होते हुए उजिरे तक विस्तारित किया जाए तो बड़ी राहत मिलेगी।

निजी व किराए के वाहनों पर निर्भरता

कलमंज और मुंडाजे ग्राम पंचायत क्षेत्र के ओंजरेबैलु, सिद्धबैलु, परारी, आनंगल्ली, पिलत्तड्का, कोम्बिनड्का समेत कई इलाकों में ऑटो रिक्शा, जीप जैसी नियमित परिवहन सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। बाजार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को अपने वाहन अथवा किराए के वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। मुंडाजे ग्राम पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष नागराज नायक ने बताया कि बस सेवा शुरू करने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है।

विद्यार्थी यशस काकत्कर ने कहा कि कूटदकल्ल तक आने वाली बस से पहले धर्मस्थल जाना पड़ता है और वहां से उजिरे के लिए दूसरी बस पकडऩी होती है। यदि इसी बस को मुंडाजे होते हुए चलाया जाए तो उजिरे जाने वाले विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

तीन नए पुल बने

इस मार्ग पर पहले कुछ संकरे छोटे पुल थे, जो जर्जर हो चुके थे और भारी वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती थी। अब यहां तीन नए और बेहतर छोटे पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है तथा उन्हें यातायात के लिए खोल दिया गया है। ऐसे में इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने में कोई बड़ी बाधा नहीं होने की बात स्थानीय लोगों ने कही है।

दक्षिण कन्नड़ के जिलाधिकारी दर्शन एच.वी. ने कहा कि नए मार्गों पर बसें चलाने के लिए योजना तैयार की गई है। स्थानीय लोग जिन क्षेत्रों में बस सेवा की आवश्यकता है, वहां से आवेदन दें तो प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था की जाएगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *