हवा में इंजन खराब, गोवा लौटी इंडिगो की उड़ानहवा में इंजन खराब, गोवा लौटी इंडिगो की उड़ान

गोवा-दिल्ली विमान की सुरक्षित आपात लैंडिंग

यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान के एक इंजन में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आने से मंगलवार को हडक़ंप मच गया। पायलटों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान को तुरंत वापस मोड़ा और गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई।

मंगलवार सुबह 9.15 बजे मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से इंडिगो की उड़ान 6ई 2102 ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक इंजन में तकनीकी समस्या सामने आई। पायलटों ने तत्काल निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को वापस गोवा लाने का निर्णय लिया।

हवाईअड्डे पर कुछ देर आपात स्थिति

विमान की आपात लैंडिंग को देखते हुए हवाईअड्डे पर कुछ समय के लिए पूरी तरह आपात स्थिति घोषित की गई। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान में कहा कि उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी का पता चला था। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सूचना देने के बाद विमान को सुरक्षित उतारा गया।

कंपनी के अनुसार, विमान को फिलहाल मरम्मत और रखरखाव संबंधी जांच के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक अनुमति मिलने के बाद ही उसे दोबारा सेवा में लगाया जाएगा। यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की गई है।

एक दिन पहले अहमदाबाद में बम की धमकी

इस बीच, सोमवार को दम्माम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई थी। विमान के शौचालय में रखे टिश्यू पेपर पर ‘बम’ लिखा मिला था। इसके बाद विमान को अहमदाबाद उतारकर सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान की विस्तृत जांच की गई।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *