सरकार को तीन साल में 30,323 करोड़ रुपए का राजस्व
वाहनों की बढ़ती संख्या से ट्रैफिक और पार्किंग की चुनौती भी गहराई
हुब्बल्ली। कर्नाटक में नए वाहनों की खरीद का सिलसिला लगातार तेज हो रहा है। पिछले तीन वर्षों में वाहनों के पंजीकरण से राज्य सरकार के खजाने में 30,323.94 करोड़ रुपए का कर जमा हुआ है। वहीं, सडक़ों पर बढ़ते वाहनों ने महानगरों और प्रमुख शहरों में यातायात तथा पार्किंग की समस्या भी बढ़ा दी है।
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 में 9,462.83 करोड़ रुपए, 2024-25 में 9,959.35 करोड़ रुपए और 2025-26 में सर्वाधिक 10,901.75 करोड़ रुपए का कर संग्रह हुआ।
बेंगलूरु शहर, बेंगलूरु ग्रामीण, बेलगावी, चिक्कमगलूरु, दक्षिण कन्नड़, धारवाड़, उत्तर कन्नड़ और विजयपुर जैसे जिलों में वाहन खरीद की गति अधिक बताई गई है। आर्थिक गतिविधियों और बढ़ती व्यक्तिगत आवाजाही के साथ कार तथा दोपहिया वाहनों की मांग भी बढ़ रही है।
त्योहारी सीजन में बढ़ी खरीदारी
गणेशोत्सव के दौरान बेंगलूरु सहित कई शहरों में नए वाहनों की खरीद को लेकर उत्साह रहा। आगामी त्योहारों को देखते हुए वाहन कंपनियां और शोरूम विभिन्न ऑफर भी दे रहे हैं।
हालांकि, वाहनों की बढ़ती संख्या अब शहरों के लिए नई चुनौती बन रही है। बेंगलूरु, हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहरों में यातायात दबाव और पार्किंग की समस्या पहले से गंभीर है। ऐसे में सरकार के सामने राजस्व बढ़ाने के साथ बढ़ते वाहनों से पैदा हो रही यातायात और पार्किंग चुनौती से निपटने की दोहरी जिम्मेदारी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

