इ-मोबिलिटी में कर्नाटक तीसरे पायदान परइ-चार्जिंग वाहन।

भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सूचकांक-2025 में 73 अंक

चार्जिंग ढांचे में देश में अव्वल

हुब्बल्ली। नीति आयोग के भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सूचकांक-2025 में कर्नाटक ने 73 अंक हासिल कर देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दिल्ली 84 अंकों के साथ पहले और महाराष्ट्र 78 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 65 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को उत्कृष्ट प्रदर्शन श्रेणी में रखा गया है।

चार्जिंग ढांचे में नंबर एक

कर्नाटक ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग बुनियादी ढांचे की तैयारी के मामले में 97 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया। राज्य में वर्तमान में 6,979 चार्जिंग केंद्र हैं, जिनमें अकेले बेंगलूरु में 4,896 केंद्र हैं।

इ-मोबिलिटी में कर्नाटक तीसरे पायदान पर
इ-मोबिलिटी में कर्नाटक को तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव गौरव गुप्त।

इवी बिक्री में भी तेज बढ़ोतरी

ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव गौरव गुप्त ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग और चार्जिंग ढांचे के विस्तार से राज्य को यह उपलब्धि मिली है। कर्नाटक ने 2017 में देश की पहली अलग इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की थी। इसमें इवी बिक्री, चार्जिंग ढांचे और विनिर्माण को शामिल किया गया था।

उन्होंने बताया कि देश के कुल इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकरण में कर्नाटक की हिस्सेदारी 8.81 प्रतिशत है। इलेक्ट्रिक वाहनों के कुल पंजीकरण में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक तीसरे स्थान पर है। वहीं दोपहिया व चारपहिया इवी पंजीकरण में महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक दूसरे स्थान पर है।

नीति आयोग ने डब्ल्यूआरआइ इंडिया के सहयोग से तैयार सूचकांक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की इ-मोबिलिटी नीति तथा उसके क्रियान्वयन की प्रगति का आकलन किया है।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *