मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े ने जी-दक्षिण के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
मुंबई। मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को आभा और आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ दिलाने के निर्देश मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े ने दिए।
भिड़े ने जी-दक्षिण विभाग के हाजी मोहम्मद साबू सिद्दीकी मनपा प्रसूतिगृह और प्रभादेवी मनपा अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूतिगृह की स्वास्थ्य सेवाओं, एचएमआईएस में दर्ज मरीजों की जानकारी, आवश्यक मरम्मत और चिकित्सा उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की।
प्रभादेवी अस्पताल में उन्होंने दैनिक मरीज संख्या, दवाओं के भंडार, पॉलीक्लिनिक और रक्त जांच सुविधाओं की जानकारी ली। क्षेत्र में मलेरिया-डेंगू की स्थिति की समीक्षा करते हुए रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।
उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य स्वयंसेविकाओं के माध्यम से आभा व आयुष्मान भारत कार्ड के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
