अवैध बिक्री पर कृषि विभाग की कार्रवाई
273 मामले दर्ज, 18.23 लाख रुपए जुर्माना
हुब्बल्ली। कर्नाटक में बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की अवैध बिक्री पर कृषि विभाग ने शिकंजा कसा है। सतर्कता प्रकोष्ठ की कार्रवाई में चार वर्षों के दौरान 42.57 करोड़ रुपए मूल्य के कृषि उत्पाद जब्त किए गए।
सितंबर तक 10.32 करोड़ की जब्ती
वित्त वर्ष 2026-27 में सितंबर के अंत तक 10.32 करोड़ रुपए की कृषि सामग्री जब्त की गई। इसमें 330 क्विंटल बीज, 1,114 मीट्रिक टन उर्वरक और 9,005 लीटर कीटनाशक शामिल हैं। इस दौरान 273 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 58 का निपटारा करते हुए कुल 18.23 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया।
46 लाइसेंस निलंबित, तीन रद्द
अवैध रूप से जैविक उत्पाद रखने के आरोप में सात मामले दर्ज किए गए। नियमों के उल्लंघन पर 46 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित और तीन के लाइसेंस रद्द किए गए। वहीं, प्राप्त शिकायतों में से 37 का निपटारा कर जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है।
कृषि विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य कृषि सामग्री की बिक्री में नियमों का पालन सुनिश्चित करना और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक व कीटनाशक उपलब्ध कराना है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
