बीदर की श्रीमंडल पंचायत ने 5.43 लाख रुपए से कराया काम
100 श्रमिकों को मिला स्थानीय रोजगार
बीदर। सूखे के बीच भूजल बढ़ाने और ग्रामीणों का पलायन रोकने के लिए बीदर तालुक की श्रीमंडल ग्राम पंचायत ने वीबी जी राम जी योजना के तहत वन क्षेत्र में 588 निरंतर समोच्च खाइयां खोदी हैं। श्रीमंडल-कंगटी सडक़ के दोनों ओर दो सप्ताह में पूरा हुआ यह काम बारिश के पानी को रोककर जमीन में उतारने और मिट्टी का कटाव थामने में मदद करेगा।
पंचायत विकास अधिकारी शरतकुमार अभिमान के अनुसार, 100 श्रमिकों ने दो चरणों में काम पूरा किया। इस पर कुल 5.43 लाख रुपए खर्च हुए। प्रत्येक खाई 11 फुट लंबी, 5 फुट चौड़ी और डेढ़ फुट गहरी है।

ढलान पर बनी खाइयों में बारिश का पानी जमा होने से भूजल स्तर बढऩे, वनस्पति को नमी मिलने और पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने में मदद मिलेगी। दो सप्ताह पहले हुई बारिश में खाइयों में पानी ठहरा था।
कम बारिश से क्षेत्र में सूखे जैसी स्थिति है। पंचायत इस योजना के जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ जल संरक्षण के अन्य कार्य भी करा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

