बिदके हाथी के बाद सरकार सख्तबेकाबू हाथी की फाइल फोटो।

जंबू सवारी में शामिल होने से पहले हाथियों को 20 दिन का प्रशिक्षण अनिवार्य, फिटनेस जांच भी होगी

शिवमोग्गा। दशहरा जंबू सवारी के दौरान हाथी ‘सोमन्ना’ के बेकाबू होने की घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक आयोजनों में हाथियों की सुरक्षा और प्रशिक्षण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। वन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने निर्देश दिए हैं कि अगले वर्ष से जंबू सवारी में शामिल होने वाले सभी हाथियों को कम से कम 20 दिन से एक माह तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही स्वास्थ्य एवं फिटनेस जांच के बाद ही उन्हें समारोहों में शामिल करने की अनुमति होगी।

मंत्री ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाथियों को भीड़, पटाखों, तेज संगीत और जुलूस जैसे माहौल का पूर्व अभ्यास कराया जाना जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को शिवमोग्गा दशहरा जुलूस में पहली बार अंबारी उठा रहे 36 वर्षीय हाथी सोमन्ना अचानक बिदक गया था। इस दौरान करीब 450 किलो वजनी चांदी की अंबारी नीचे गिर गई और दो कारों व तीन दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

अभिनेत्री रम्या ने भी घटना पर चिंता जताते हुए हाथी के स्वास्थ्य, देर रात पटाखों और तेज संगीत को लेकर सवाल उठाए हैं। सरकार अब हाथियों के प्रशिक्षण, पशु स्वास्थ्य और सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा मानकों को और कड़ा करने की तैयारी में है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *