डीआरएम ने शिवमोग्गा-तालगुप्पा रेलमार्ग का किया निरीक्षणशिवमोग्गा-तालगुप्पा रेलमार्ग का निरीक्षण करते दपरे मैसूरु मंडल के डीआरएम मुदित मित्तल।

अरसलु के मालगुडी म्यूजियम, कुंसी स्टेशन और कोटेगंगूर कोचिंग डिपो का दौरा

यात्री सुविधाओं व सुरक्षा मानकों की समीक्षा

शिवमोग्गा। दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) के मैसूरु मंडल के डीआरएम मुदित मित्तल ने शिवमोग्गा-तालगुप्पा रेलमार्ग का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, रेल परिचालन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने अरसलु रेलवे स्टेशन स्थित मालगुडी म्यूजियम का दौरा कर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। इसके बाद कुंसी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, स्टेशन मास्टर के परिचालन पैनल और सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया।

डीआरएम ने कोटेगंगूर कोचिंग डिपो में भी कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन के उचित रखरखाव, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना था।

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक शम्मास हमीद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *