बसों का परिचालन प्रभावित, निजी स्कूलों में छुट्टी
सरकारी संस्थान सामान्य रूप से खुले
कोप्पल। प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों और उनके विस्तार के विरोध में जिला बचाओ आंदोलन समिति तथा पर्यावरण संरक्षण मंच के आह्वान पर शनिवार को कोप्पल-भाग्यनगर बंद रहा। बंद के कारण केंद्रीय बस स्टैंड पर बसों का परिचालन प्रभावित हुआ और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी।
फैक्ट्रियों के खिलाफ जारी आंदोलन का एक वर्ष पूरा होने पर बंद बुलाया गया था। निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों ने छुट्टी घोषित की, जबकि सरकारी स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय और अस्पताल सामान्य रूप से खुले रहे।
बसों का परिचालन धीमा रहने पर आंदोलनकारी नेताओं ने परिवहन अधिकारियों से नाराजगी जताई। उनका कहना था कि प्रदूषणकारी इकाइयों के संचालन और विस्तार से क्षेत्र के पर्यावरण तथा लोगों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है।
बंद के तहत गविमठ से नगर पालिका तक रैली निकालकर सभा आयोजित की गई।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

