कार्कल (उडुपी)। भगवान बाहुबली स्वामी के महामस्तकाभिषेक महोत्सव के अट्टलिका मुहूर्त के अवसर पर महामस्तकाभिषेक समिति के कार्याध्यक्ष डॉ. एम.एन. राजेंद्र कुमार ने आयोजन के लिए 50 लाख रुपए का चेक समिति पदाधिकारियों को सौंपा। इसके अलावा उन्होंने सोंदे जैन मठ के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी।
उन्होंने महामस्तकाभिषेक की तैयारियों का मार्गदर्शन करते हुए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित ढंग से पूरी करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विधायक वी. सुनील कुमार, समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अभयचंद्र जैन, राजेंद्र मुद्य, पडुबिद्री बीडिन अरस रत्नाकरराज, जगदीश अधिकारी, समिति के महासचिव पुष्पराज जैन (मेंगलूरु) और सुनील कुमार बजगोलि सहित अन्य उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

