हुब्बल्ली। भारतीय जैन संगठना (बीजेएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर गौतम बाफना के मनोनयन पर हुब्बल्ली में उनका आत्मीय सम्मान किया गया। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर तथा मैसूर पेटा पहनाकर सम्मानित किया और नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्थानकवासी समाज के अध्यक्ष बाबूलाल पारेख, महावीर लिंब सेंटर के चेयरमैन गौतम गोलेछा, स्थानकवासी समाज के निदेशक मदन तातेड़ तथा भारत जैन महामंडल, हुब्बल्ली शाखा के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा डंक ने गौतम बाफना का अभिनंदन किया।
उपस्थित समाजजनों ने कहा कि गौतम बाफना के नेतृत्व में भारतीय जैन संगठना के सेवा, समाजोत्थान, सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण से जुड़े कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में संगठन की सेवा गतिविधियां अधिक प्रभावी एवं व्यापक होंगी तथा समाजहित के प्रयासों को नई ऊर्जा मिलेगी।
समाज प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि गौतम बाफना अपने अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उपस्थित जनों ने उनके सफल, प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

