हुब्बल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में 12.6 प्रतिशत वृद्धिहुब्बल्ली हवाई अड्डा।

सितंबर में 31,260 यात्रियों ने किया सफर, विमान उड़ानों में 47.8 प्रतिशत का इजाफा

बेलगावी में यात्री संख्या घटी

हुब्बल्ली। उत्तर कर्नाटक के प्रमुख विमानन केंद्र के तौर पर हुब्बल्ली हवाई अड्डे की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। पिछले वर्ष की तुलना में यहां यात्रियों की संख्या में 12.6 प्रतिशत और विमानों की आवाजाही में 47.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सितंबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार, महीनेभर में 31,260 यात्रियों ने यहां से हवाई सफर किया, जबकि सितंबर 2025 में यह संख्या 27,758 थी।

विमानों की आवाजाही में 154 की वृद्धि

यात्रियों के साथ विमान सेवाओं की संख्या भी बढ़ी है। सितंबर 2025 में हुब्बल्ली से 322 विमानों का संचालन हुआ था, जो सितंबर 2026 में बढक़र 476 हो गया। यानी 154 उड़ानों की वृद्धि दर्ज की गई।

वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रेल से सितंबर तक छह महीनों में 1,91,035 यात्रियों ने सफर किया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 1,73,782 थी। इस तरह छह महीनों में यात्रियों की संख्या 9.9 प्रतिशत बढ़ी। विमान संचालन भी 2,060 से बढक़र 2,868 हो गया, जो 39.2 प्रतिशत की वृद्धि है।

बेलगावी हवाई अड्डे पर गिरावट

हुब्बल्ली में हवाई यातायात बढऩे के विपरीत बेलगावी हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। सितंबर 2026 में यहां से 14,113 यात्रियों ने सफर किया, जबकि पिछले वर्ष सितंबर में यह संख्या 21,428 थी। इस तरह 34.1 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। विमानों की आवाजाही भी 326 से घटकर 233 रह गई।

अप्रेल-सितंबर की अवधि में बेलगावी में यात्रियों की संख्या 1,41,042 से घटकर 1,25,112 रह गई। इस अवधि में 11.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

माल ढुलाई में बेलगावी आगे

यात्री यातायात में हुब्बल्ली आगे है, लेकिन माल ढुलाई में बेलगावी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सितंबर में हुब्बल्ली हवाई अड्डे पर माल परिवहन 15.7 टन से घटकर 11.9 टन रह गया। छह महीनों में भी इसमें 20.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

इसके विपरीत बेलगावी में सितंबर की माल ढुलाई 0.7 टन से बढक़र 1.2 टन हो गई। अप्रेल-सितंबर के दौरान यह 3.5 टन से बढक़र 12 टन पहुंच गई।

सीधी उड़ानों की मांग बढ़ी

हुब्बल्ली-धारवाड़ क्षेत्र में औद्योगिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। आईआईटी धारवाड़, सूचना प्रौद्योगिकी पार्क और औद्योगिक गतिविधियों के कारण बेंगलूरु, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद आने-जाने वाले उद्यमियों, विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

हवाई यात्री सुनील नलवडे के अनुसार, क्षेत्र में यात्रियों की संख्या बढऩे के बावजूद उड़ानों की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है। मौजूदा उड़ानों में यात्रियों की अच्छी संख्या को देखते हुए विमानन कंपनियों को अहमदाबाद, पुणे सहित अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करनी चाहिए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *