पुणे से सवदत्ती जा रहा था परिवार, मालदिन्नी क्रॉस के पास हादसे में कार के उड़े परखच्चे, लॉरी पलटी
बेलगावी। जिले के गोकाक तालुक के मालदिन्नी क्रॉस के पास रविवार तडक़े लॉरी और कार की आमने-सामने भिड़ंत में चार वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुणे से सवदत्ती यल्लम्मा के दर्शन के लिए जा रही कार की सवदत्ती से गोकाक की ओर आ रही लॉरी से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि लॉरी पलट गई और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में ओमकार मांद्रे (26), रेशमा मांद्रे (32) और देवांश (4) की मौके पर ही मौत हो गई। श्रीकांत, वंदना और हर्षद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर गोकाक ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

