चलती ट्रेन से कूदी युवती, बाल-बाल बची

केपीएससी परीक्षा देने शिवमोग्गा आई थी

स्टेशन पर नींद खुलने के बाद घबराहट में उठाया कदम

अक्का पड़े ने परिजनों को सौंपा

शिवमोग्गा। शहर के रेलवे स्टेशन पर रविवार को चलती ट्रेन से कूदने के बाद एक युवती बाल-बाल बच गई। वह केपीएससी परीक्षा देने के लिए ट्रेन से शिवमोग्गा पहुंची थी।

पुलिस के अनुसार, ट्रेन स्टेशन पहुंची तो युवती सो रही थी। ट्रेन आगे बढऩे पर उसकी नींद खुली। स्टेशन छूटने का एहसास होते ही वह घबरा गई और चलती ट्रेन से बाहर कूद पड़ी। इस दौरान उसका मोबाइल फोन ट्रेन में ही छूट गया।

संयोग से स्टेशन के आसपास महिलाओं की सुरक्षा के लिए गश्त कर रही अक्का पड़े की टीम मौके पर पहुंच गई। जवानों ने युवती की मदद की और उसके परिजनों का पता लगाकर उसे उनकी सुपुर्दगी में सौंप दिया। पुलिस विभाग ने 15 नवंबर को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *