दो संदिग्ध पैकेटों से पांच मोबाइल, बैटरियां, चार्जर और हेडफोन बरामद
तुंगानगर थाने में मामला दर्ज
शिवमोग्गा। शिवमोग्गा केंद्रीय कारागार परिसर के पास कैदियों तक पहुंचाने के लिए छिपाकर रखे गए दो पैकेट जब्त किए गए हैं। जेल अधिकारियों और कर्नाटक राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (केएसआईएसएफ) के जवानों ने तलाशी के दौरान इनमें प्रतिबंधित सामग्री बरामद की।
पुलिस के अनुसार, जेल परिसर में गश्त कर रहे जवानों को काले टेप से लिपटे दो संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। जांच करने पर उनमें एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन, चार सामान्य मोबाइल फोन, बैटरियां, चार्जर और हेडफोन मिले। इसके अलावा सिगरेट और बीड़ी के पैकेट भी बरामद हुए।
प्राथमिक जांच में आशंका है कि ये सामान कैदियों तक पहुंचाने के इरादे से परिसर के पास छिपाए गए थे। मामले में तुंगानगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पैकेट रखने वालों की पहचान और घटना के पीछे की साजिश की जांच कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

