पुस्तक जब्त करने, पासपोर्ट रद्द करने और कानूनी कार्रवाई की मांग
कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
हुब्बल्ली। बसवेश्वर के व्यक्तित्व को लेकर रवि हंज द्वारा लिखी गई पुस्तक में कथित आपत्तिजनक चित्रण पर अखिल भारत लिंगायत पंचमसाली समाज ट्रस्ट की राष्ट्रीय इकाई ने कड़ी आपत्ति जताई है। ट्रस्ट ने पुस्तक जब्त करने, लेखक को गिरफ्तार कर कानूनी सजा दिलाने तथा उनका पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष राजशेखर मेणसिनकाई ने जारी बयान में कहा कि शोध के नाम पर विश्वविख्यात महापुरुष के चरित्र पर लांछन लगाना उचित नहीं है। समानता और कायक (श्रम) का संदेश देने वाले बसवेश्वर के बारे में इस तरह का चित्रण समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है।
उन्होंने कहा कि बसवेश्वर का बार-बार अपमान करने वालों के साथ इसके पीछे शामिल लोगों की भी पहचान कर सरकार कार्रवाई करे। रवि हंज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनका पासपोर्ट रद्द किया जाए। ऐसा नहीं होने पर समाज चुप नहीं बैठेगा।
इस मांग के समर्थन में ट्रस्ट के धर्मदर्शी अमरेश नागनूर, मुत्तन्ना बाडिन, कुमार कुंदनहल्ली और नंदकुमार पाटील सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्रवाई की मांग की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

