शहरी नाला अवरोधक दीवार से जलभराव नियंत्रित होगाहुब्बल्ली के वार्ड संख्या 62 के मिल्लत नगर में 3.5 करोड़ रुपए के अनुदान में शहरी नाले पर अवरोधक दीवार के विकास कार्य का शुभारंभ करते विधायक प्रसाद अब्बय्या।

विधायक अब्बय्या ने 3.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

हुब्बल्ली. स्लम बोर्ड के चेयरमैन और पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रसाद अब्बय्या ने कहा कि हर बरसात के मौसम में शहरी नाला ओवरफ्लो होने से जन-जीवन अस्तव्यस्त होता था। अवरोधक दीवार बनने से लोग बरसात के मौसम में भी आराम से रह सकेंगे।
वे शहर के वार्ड संख्या 62 के अंतर्गत आने वाले मिल्लत नगर में 3.5 करोड़ रुपए अनुदान के तहत शहरी नाला अवरोधक दीवार विकास कार्य का शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नालियों का पानी घरों में घुसकर तबाही मचा देता था। इस संबंध में, प्राथमिकता के आधार पर, जहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है, वहां शहरी नाला के किनारे चरणबद्ध तरीके से रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है। पुरानी हुब्बल्ली के सदरसोफा, एसएम कृष्णा नगर और मिल्लत नगर सहित पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र में बहने वाले शहरी नाला के किनारे रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

अब्बय्या ने कहा कि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जनता की मांग के अनुरूप पिछले 11 वर्षों से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारे प्रशासन के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। कई और परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के प्रयास किए जाएंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *