बल्लारी से बेंगलूरु तक मैराथन, क्रिकेट मैदान के लिए अभिनव प्रदर्शनबल्लारी से बेंगलूरु तक मैराथन

बल्लारी. शहर में क्रिकेट मैदान सहित खेलों के लिए बुनियादी ढांचे के प्रावधान की मांग को लेकर एसएस क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष एसएस महबूब बाशा ने 51 वर्ष की आयु में बल्लारी से बेंगलूरु तक मैराथन दौड़ लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।

शहर के कनकदुर्गम्मा मंदिर में सोमवार सुबह विशेष पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद मंदिर परिसर से मैराथन शुरू किया। उन्होंने केलसेतुवे, गडिगी चन्नप्पा सर्किल, मोती सर्किल, न्यू बस स्टैंड, बेंगलूरु रोड होते से हुए बेंगलूरु तक मैराथन दौड़ लगाई। इसमें क्लब के उपाध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद एम. प्रभंजन कुमार और बल्लारी साइक्लिंग क्लब ने सहयोग दिया है।

इससे पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए महबूब बाशा ने कहा कि बल्लारी शहर में क्रिकेट खेलने के लिए मैदान सहित कोई बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। बल्लारी में बहुत सारे प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं परन्तु प्रतिभा प्रदर्शन के लिए मैदान सहित कोई बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। इसके चलते उन्होंने कहा कि वे मैराथन दौड़ के माध्यम से बल्लारी से बेंगलूरु जाएंगे और वहां कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें बल्लारी में भी क्रिकेट के लिए मैदान सहित बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने का आग्रह किया जाएगा।

उन्होंने कहा  कि बल्लारी से मैराथन दौड़ के जरिए 7-8 दिनों के भीतर बेंगलूरु पहुंचने का लक्ष्य है। यह दौड़ प्रतिदिन सुबह 20 किमी और शाम को 20 किमी, कुल 40 किमी की होगी। मैंने इसके लिए हर तरह से तैयारी कर ली है। क्लब के उपाध्यक्ष एवं नगर निगम पार्षद प्रभंजन कुमार तथा बल्लारी साइक्लिंग क्लब के सदस्यों ने भी सहयोग प्रदान किया है।

नगर निगम पार्षद और एसएस क्रिकेट क्लब के उपाध्यक्ष प्रभंजन कुमार ने कहा कि क्रिकेट के लिए बेंगलूरु तक दौड़ लगा रहे महबूब बाशा शुरू से ही क्रिकेट के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे कई बच्चों को क्रिकेट सिखा रहे हैं परन्तु बल्लारी में पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। बल्लारी में बहुत सारे अनुदान हैं परन्तु उनका पर्याप्त उपयोग नहीं किया जा रहा है। आगामी दिनों में बनाना है।

इस अवसर पर क्लब के मानद अध्यक्ष एम. नारायण राव, बल्लारी साइक्लिंग क्लब के प्रमुख डॉ. रविशंकर, कृष्णा रेड्डी, पुराने क्रिकेट मित्र बी. बालकृष्ण, हुसैन, सीना, बाबू, श्रीनिवास और कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *