पतंग उत्सव का समापन
हुब्बल्ली
. शहर में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन दर्शकों ने आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों के साथ देसी खेलों का जश्न मनाया।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के एमपी सांस्कृतिक महोत्सव के तहत शहर में नृपतुंगा बेट्टा पहाड़ी के पास वेंकटरमण मंदिर के पास स्थित मैदान में क्षमता सेवा संस्था की ओर से उत्सव का आयोजन किया गया था।
रस्साकशी, बोरी कूद प्रतियोगिता, लगोरी, बुगुरी, शतरंज, गिल्ली-दंडा और कुश्ती जैसे देसी खेलों ने ध्यान आकर्षित किया। उत्सव में भाग लेने वालों ने न केवल खेल देखने बल्कि कुछ खेल खेलने का भी आनंद लिया।
रस्साकशी प्रतियोगिता में बच्चों की टीमों ने दमखम दिखाया। लागोरी, गिल्ली-दंडा खेलने के साथ डांसकर खुशी मनाई। पैरों पर टाट की बोरी ओढक़र कूदकर उत्सव मनाया। कुश्ती के मैदान में प्रवेश कर एक पेशेवर की तरह संघर्ष किया। रस्साकशी व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लेकर महिलाओं व युवतियों ने भी जश्न मनाया। आयोजकों ने खेलों में भाग लेने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
पतंगों ने किया आकर्षित
सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक पेशेवर पतंगबाजों ने 30 मीटर लंबी स्नेक, 12 मीटर ट्राइबोलाइट, 8 मीटर मारियो, 4 मीटर मिनिएचर और 3 मीटर टाइगर इन्फ्लेटेबल सहित विभिन्न डिजाइनों की पतंगें उड़ाईं।
बेलगावी के संदेश कड्डी ने एक ही डोर में 100 पतंगें उड़ाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। लिथुआनिया देश के डोनाटस डमकिस और दालिया ब्युकलेट की लो विंड श्रेडर पतंग ने भीड़ का मन मोह लिया। बच्चों ने भी मैदान के बाहर पतंग उड़ाई।
स्टालों ने किया ध्यान आकर्षित
उत्सव के उपलक्ष्य मेें भोजन, कपड़े और दवा के स्टॉलें खोली गईं थी। लोगों ने दावणगेरे का बेण्णे (बटर) डोज, मिर्ची (मिर्च पकोड़ा), मांडक्की (भेल), गिरमिट समेत तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। अलग-अलग हिस्सों आए लोगों ने कपड़े की स्टॉलों से अपनी पसंद के कपड़े और आयुर्वेदिक दुकानों से दवाइयां खरीदीं। धारवाड़ के एक खाद्य स्टॉल के श्रीधर कौताल ने कहा कि उत्सव के आयोजकों ने लोगों को मुफ्त लहसुन चुरमुरी और मिर्च पकोड़ा बांटी। शनिवार को 15,000 लोग और रविवार को 20,000 से अधिक लोग कतार में खड़े होकर प्राप्त किया।
कुश्ती में संजीव इंगली प्रथम
उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित जंगी निकली कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बेलगावी के संजीव इंगली ने प्रथम, हनमंत इंगलगी ने द्वितीय तथा कार्तिक इंगली व गुत्तेप्पा राणेबेन्नूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में काव्या दानेनवर प्रथम और पुष्पा धारवाड़ दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में 56 प्रतियोगियों ने भाग लिया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *