मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया स्पष्ट
हुब्बल्ली.
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्पष्ट किया कि मंत्री वी. सोमन्ना हमारे साथ हैं। वे भविष्य में साथ रहेंगे। कोई अटकलबाजी नहीं होनी चाहिए। शहर में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोम्मई ने कहा कि वी. सोमन्ना से रविवार को हुब्बल्ली में कोई बातचीत नहीं हुई है। हमारी मुलाकात केवल औपचारिक है।

बोम्मई ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ परियोजनाओं का श्रेय लेने के लिए कुछ लोग आगे आए हैं। श्रेय युद्ध स्वाभाविक है। पड़ोसी को लडक़ा हुआ तो ये लोगे मिठाई बांटते हैं।

कांग्रेस की इस आलोचना पर कि मोदी भाजपा के लिए भगवान हैं पर प्रतिक्रिया देते हुए बोम्मई ने कहा कि हमने कभी भी मोदी को भगवान नहीं कहा। वे भी खुद को भगवान नहीं मानते। वे एक महान नेता हैं। बहुत कठिन समय में सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा को बढ़ाया है। प्रदेश में मोदी की सुनामी आ गई है। उनके राज्य के कई हिस्सों में प्रचार करने से भाजपा प्रति रुझान बढ़ा है।

हेस्कॉम और केपीटीसीएल की हड़ताल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री कर्मचारी संघ और यूनियन के संपर्क में हैं और पहले ही दो दौर की बातचीत कर चुके हैं। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *