धारवाड़ जिले में राज्य में सबसे अधिक तापमान दर्ज

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा प्रबंधन सेल ने दी आधिकारिक जानकारी

41.7 डिग्री तक पहुंचा तापमान

हुब्बल्ली. राज्य में अब तक का सबसे अधिक तापमान 41.7 डिग्री धारवाड़ जिले में दर्ज किया गया है, जो जिले में अब तक का रिकॉर्ड है।

23 औ 24 मार्च को धारवाड़ जिले का तापमान 41.7 डिग्री तक पहुंच गया था। यह जानकारी आधिकारिक तौर पर बेंगलूरु स्थित कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा प्रबंधन सेल ने ही दी है। इस सेल से मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च की सुबह 8.30 बजे से 23 मार्च की सुबह 10.30 बजे तक धारवाड़ जिले का तापमान 41.7 डिग्री तक पहुंच गया है। 24 मार्च को सुबह 8.30 बजे जिले में अधिकतम तापमान 41.7 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया है। यह न केवल इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान है, बल्कि यह अब तक का सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड भी है।

मलेनाडु की तलहटी में स्थित धारवाड़ जिले में पिछले कुछ वर्षों से गर्मियों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। मार्च के आरंभ में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया था, जो 16 मार्च को बढक़र 41.3 डिग्री हो गया। अब यह बढक़र 41.7 हो गया है, जो एक रिकार्ड है।

यादगीर, बीदर, गुलबर्गा (कलबुर्गी), रायचूर, कोप्पल और बल्लारी सहित कल्याण कर्नाटक के जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करना आम बात है परन्तु धारवाड़ जिले में कभी इतना तापमान नहीं देखा, मार्च में ही तापमान 41.7 तक पहुंच गया और अगले 2 महीनों में तापमान कितना बढ़ेगा, इसकी चिंता शुरू हो गई है। अन्य स्थानों पर रायचूर जिले में अधिकतम तापमान 40.9, कलबुर्गी में 41.1, बीदर में 40.3, बेलगावी में 41.5, बागलकोट में 40.2, विजयपुर में 40.2, गदग में 40.2, हावेरी में 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *