आलंद सड़क चौड़ीकरण का टेंडर आमंत्रित करेंकलबुर्गी में विकलांगों को तिपहिया वाहन वितरित करतीं जिलाधिकारी बी. फौजिया तरन्नुम।

जिलाधिकारी ने निर्देश

कलबुर्गी. जिले के आलंद शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिलाधिकारी बी. फौजिया तरन्नुम ने नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी को सडक़ चौड़ीकरण के लिए तत्काल टेंडर आमंत्रित करने का निर्देश दिया।

वे आलंद में कर्नाटक राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक बी.आर. पाटिल के साथ नगर पालिका की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि नगर पालिका की ओर से सडक़ चौड़ीकरण के लिए 11 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं और इसका समुचित उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को 15वें वित्त एवं एसएफसी अनुदान के तहत पूरे शहर में किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

इससे पहले उन्होंने आलंद नगर पालिका की ठोस अपशिष्ट निपटान इकाई का दौरा किया और वहां कचरे से वैज्ञानिक तरीके से बायोडिग्रेडेबल खाद बनाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत नए खरीदे गए ट्रैक्टर, खाद बनाने की मशीन और बेलिंग मशीन का उद्घाटन किया।

इसके अलावा उन्होंने अमृत 2.0 परियोजना के तहत शहर के लिए पेयजल आपूर्ति परियोजना कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इंदिरा कैंटीन कार्य स्थल का भी दौरा किया और कहा कि छोटे-छोटे कामों को तुरंत पूरा करके जनता को समर्पित करना चाहिए।
इस अवसर पर आलंद नगर पालिका कार्यालय में, विधायक बीआर पाटिल ने 2020-21 से 2024-25 तक के 5 प्रतिशत एसएफसी अनुदान के तहत सात विकलांगों को तिपहिया वाहन वितरित किया।

आलंद तहसीलदार अन्नाराय पाटिल, जिला शहरी विकास सेल परियोजना निदेशक मुनव्वर दौला, नगर पालिका अध्यक्ष फिरदोश अंसारी गौड़ा, उपाध्यक्ष कविता संजू नायक और अन्य तालुक-स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *