हुब्बल्ली. विधायक जगदीश शेट्टर को हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट देने की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने बुधवार को शहर के केश्वापुर सर्कल में सडक़ जाम कर प्रदर्शन किया।
समर्थक सर्वोदय सर्कल के पास जमा हो गए, शेट्टर की तस्वीर लेकर नारेबाजी की। सज्जन राजनेता शेट्टार को भाजपा आलाकमान टिकट देने चाहिए।
शंकर सुंकद, मंजुनाथ कोंडपल्ली, विनय सज्जनवर, चिदु नरगुंद, एस.एच. चलमरद शेख, शमीर काटापुर, मुरगेश शेट्टर समेत कई उपस्थित थे।
दूसरी ओर विधायक जगदीश शेट्टर को भाजपा के शीर्ष नेताओं की ओर से टिकट से इनकार करने की सूचना मिलते ही मंगलवार रात को समर्थक शहर के बादामी नगर में स्थित शेट्टर के घर के बाहर जमा हो गए और वरिष्ठों के फैसले पर नाराजगी जताई।
चाहिए ही चाहिए शेट्टर चाहिए, अजातशत्रु शेट्टर विजयी हों जैसे नारे लगाते हुए समर्थकों ने पार्टी वरिष्ठों ने अपने फैसले को बदलने की मांग की।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *