मेंगलूरु. राज्य में विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। सभी दलों के प्रत्याशी हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के जरिए नामांकन पत्र दाखिल किया। दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर विधानसभा क्षेत्र के प्रवीण नेट्टारू हत्या मामले में आरोपी शफी बेल्लारे ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। एसडीपीआई पार्टी के नेताओं ने आरोपी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया है। जेल में रहते हुए ही वे पुत्तूर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
एसडीपीआई के सभी नेताओं ने एपीएमसी रोड स्थित पार्टी कार्यालय से तालुक प्रशासनिक भवन तक पदयात्रा की और नामांकन पत्र जमा किया। प्रवीण नेट्टारू मामले में जेल गए शफी बेल्लारे पुत्तूर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। बेल्लारे की ओर से इलेक्शन एजेंट अब्दुल रहमान ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर एसडीपीआई के राज्य के नेताओं और जिले के नेताओं ने भाग लिया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *