वकीलों से मिलने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टर ने कहा
हुब्बल्ली.
हुब्बल्ली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टर ने कहा कि वेे यह चुनाव किसी सत्ता के लिए नहीं बल्कि स्वाभिमान के लिए लडे है। आप सभी को इस अग्नि परीक्षा को जीतने के लिए मेरा समर्थन करना चाहिए। शहर के नए कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रचार सभा को संबोधित करते हुए शेट्टर ने कहा कि यह मेरे और मतदाताओं के लिए स्वाभिमान का सवाल है, इसलिए मैंने दोनों के सम्मान को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं।

पार्टी के लिए समर्पित मुझ पर सत्ता के लिए कांग्रेस में जाना का आरोप लगाकर भाजपा नेता बददनाम कर रहे हैं। बिना कार्यकर्ताओं के जिला और उत्तर कर्नाटक में भाजपा संगठन कर मजबूत किया है। पार्टी की ओर से दी गई सभी जिम्मेदारियों को निभाया है। पार्टी के साथ मैं भी मजबूत हुआ। छह बार जीतने के बाद सभी जाति और धर्म के लोगों से मेरे अच्छे संबंध हैं।

क्षेत्र में मैत्रीपूर्ण माहौल बनाए रखने के साथ-साथ मैंने शहर के विकास के लिए काफी मेहनत की है। भाजपा प्रत्याशी को लोग जानते तक नहीं हैं परन्तु मैं क्षेत्र के सभी लोगों को जानता हूं। अब तक मेरी जीत में वकीलों की भूमिका भी बड़ी रही है। इसलिए, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सातवीं बार उनकी जीत पक्की है।

उन्होंने कहा कि मेरे इस फैसले से जिले ही नहीं प्रदेश में भी खलबली मची है। पार्टी के भीतर चंद लोगों का दबदबा और वरिष्ठों के साथ हो रहे अन्याय की पोल खुल गई है। वे इसका प्रतिफल भुगतेंगे।

दमनकारी नीति का होगा उल्टा असर

नामांकन सौंपने के जुलूस में भाग लेने के कारण पुलिस ने महानगर निगम के पार्षद चेतना हिरेकेरूर को गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने को लेकर शेट्टर ने नाराजगी जताई। इस पर शेट्टर ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता किसी के लिए स्थायी नहीं होती। आपकी राजनीतिक दमनकारी नीति आप पर ही भारी पड़ेगी।

कांग्रेस को ताकत मिली

मैंने एक बार चेतना से उपद्रवी गतिविधि बंद करने के लिए कहा था। वे भी सब कुछ छोडक़र जनसेवा में लग गए थे। उपद्रवियों के खिलाफ बोलने वाली भाजपा ने इस बार उपद्रवी शीटर को टिकट दिया है। मंड्या में उपद्रवी फाइटर रवि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का मौका दिए जाने के बारे में क्या भूल गए हैं।

पार्टी नेता पी.एच. नीरलकेरी ने कहा कि यह चुनाव खास है, कांग्रेस को शेट्टर से नई ताकत मिली है।

राजनीति में वकील दुर्लभ हैं और हमें गर्व है कि शेट्टर एक वकील थे। उनकी वजह से जिले की सात सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। कई ताकतें उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इन सभी पर काबू पाकर शेट्टर को जीत दिलवाना है।

पाटिल ने कहा, वकील आपके साथ

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने कहा कि पिछले छह चुनावों में वकील आपके साथ हैं। बदलाव लाने वाले इस चुनाव में भी हम आपके साथ रहेंगे। इस अवसर पर हुब्बल्ली-धारवाड़ शहरी विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष नागेश कलबुर्गी और वकील मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *