पूर्व मंत्री एमबी पाटील ने किया दावा
लिंगायत सीएम के मुद्दे में आया ट्विस्ट
विजयपुर.
कर्नाटक में लिंगायत मुख्यमंत्री के मुद्दे पर जोर शोर से चर्चा हो रही है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को लिंगायत सीएम घोषित करने की चुनौती दी है। इसके बाद ही कांग्रेस के प्रमुख लिंगायत नेता, केपीसीसी प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री एमबी पाटिल ने सिद्धरामय्या, डीके शिवकुमार की तरह वे भी मुख्यमंत्री बनने के लिए काबिल हैं कहने के जरिए लिंगायत सीएम की बहस को नया आयाम दे दिया है।

विजयपुर में इस बारे में बात करते हुए पाटिल ने कहा कि अगर विधायकों की सहमति बनती है तो आलाकमान के हरी झंड़ी दिखाने पर कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। कांग्रेस में सीएम पद के लिए कई काबिल लोग हैं। विधायकों की राय आने पर होगा। सिद्धरामय्या हैं, डीके शिवकुमार हैं, मैं हूं, आरवी देशपांडे हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने सिंचाई मंत्री के तौर पर कुशलतापूर्वक कार्य किया है। मैं कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने के काबिल हूं। मौका मिला तो यह भी होगा। कांग्रेस विधायकों की बैठक कर सभी एआईसीसी अध्यक्ष से चर्चा कर मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। अगर राहुल गांधी और सोनिया गांधी चाहें तो मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है।

लिंगायतों के साथ भाजपा ने किया अन्याय!

एमबी पाटिल ने कहा कि भाजपा ने लक्ष्मण सवदी और जगदीश शेट्टर समेत लिंगायतों के साथ अन्याय किया है। भाजपा जो भी आलोचना करती है जनता जानती है। खराब स्वास्थ्य के कारण ठीक से प्रशासन प्रबंधन करने में असमर्थ होने से वीरेंद्र पाटिल को हटाया गया था परन्तु भाजपा ने बीएस येडियूरप्पा का इस्तेमाल कर ऑपरेशन कमल को अंजाम देकर बीएसवाई को मुख्यमंत्री पद से हटाया। भाजपा की मंशा एक लिंगायत को हटाकर दूसरे लिंगायत को मुख्यमंत्री बनाने की नहीं थी। एचडी कुमारस्वामी पहले ही कह चुके हैं। जब लिंगायतों ने अपना संघर्ष शुरू किया, तो वे डर गए और बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया। बोम्मई दुर्घटनावश मुख्यमंत्री बने।

राहुल गांधी आज आएंगे कूडल संगम

एमबी पाटिल ने रमजान और बसव जयंती की बधाई देते हुए कहा कि बसव समिति की ओर से रविवार को कूडल संगम में कार्य₹म आयोजित किया गया है। राहुल गांधी रविवार को सुबह 11.40 बजे कूडल संगम आएंगे। वे ऐक्य मंडप जाएंगे और मत्था टेकेंगे। बाद में वे बसव भवन में आयोजित बसव जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। गदग के तोंटदार्य महास्वामी परिचयात्मक भाषण देंगे, उनके साथ कई मठाधीश भी भाग लेंगे। बाद में शाम 4.50 बजे राहुल गांधी विजयपुर पहुंचेंगे। शाम 5 से 6.30 बजे तक जनसंपर्क कार्यक्रम होगा। शिवाजी सर्किल से गांधी सर्किल होते हुए बसवेश्वर सर्किल, अंबेडकर सर्किल और कनकदास सर्किल तक रोड शो होगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *