षड्यंत्रों से हिंदू आस्था को कमजोर करने की कोशिशधर्मस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तर कन्नड़ सांसद विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी।

धर्मस्थल यात्रा पर सांसद कागेरी ने कहा

सिरसी/कारवार. भाजपा नेतृत्व के तहत धर्मस्थल चलो अभियान में शामिल होते हुए उत्तर कन्नड़ सांसद विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने कहा कि देश और राज्य में हिंदू आस्था और श्रद्धा को तोडऩे के अंतरराष्ट्रीय स्तर के षड्यंत्र चल रहे हैं।

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कागेरी ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन बहुसंख्यक हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

कागेरी ने कहा कि एसआईटी गठन कांग्रेस सरकार की विफलता छिपाने और वामपंथी दबाव को संतुष्ट करने के लिए किया गया है।

उन्होंने राज्यपाल से एसआईटी के गठन की ही जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने भानु मुश्ताक की ओर से दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने के फैसले का विरोध जताते हुए कहा कि यह बहुसंख्यक हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *