शहर में बाढ़ जैसी स्थिति दोबारा न बने, स्थायी समाधान की व्यवस्था करेंनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के बड़े एवं मध्यम उद्योग तथा आधारभूत संरचना विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री एम.बी. पाटील।

मंत्री एम.बी. पाटील ने दिए निर्देश

विजयपुर. प्रदेश के बड़े एवं मध्यम उद्योग तथा आधारभूत संरचना विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री एम.बी. पाटील ने शहर में हर बार बारिश के बाद बनने वाली बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

नगर विकास प्राधिकरण कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में पाटील ने कहा कि शहर के निचले इलाकों में बारिश का पानी रुक जाता है जिससे जनता को परेशानी होती है। इसलिए नालों और जल निकासी तंत्र को व्यवस्थित कर ऐसा प्रबंध किया जाए कि कहीं भी पानी न रुके।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तालाब और बावडिय़ों के पुनरुद्धार का कार्य तेज किया जाए। हंचिनाल तालाब पर 9.50 करोड़ रुपए की लागत से गुणवत्ता युक्त काम सुनिश्चित हो। ऐतिहासिक बावडिय़ों की सफाई कर वहां का पानी घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए। सडक़ों, नालों और हाईमास्ट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि नगर विकास प्राधिकरण और महानगर निगम समन्वय कर तय अनुदान का सदुपयोग करते हुए शहर की समग्र विकास योजना लागू करें। बारिश के दिनों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सतर्कता बरतनी होगी।

बैठक में विधायक बसनगौड़ा पाटील यत्नाल, विधायक विठ्ठल कटकदोंड, नगर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष कन्नान मुश्रीफ, जिलाधिकारी डॉ. आनंद के., महानगर निगम आयुक्त विजय मेक्कलकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *