जीएसटी दर कटौती पर व्यापारियों और भाजपा नेताओं ने मनाया उत्सवबल्लारी के ब्रूस पेटे सर्कल में सोमवार को जीएसटी दर कटौती पर खुशी मनाते विभिन्न व्यापारी और भाजपा नेता।

बल्लारी. केंद्र सरकार की ओर से देश में जीएसटी दर में कमी किए जाने के बाद बल्लारी में सोमवार को विभिन्न व्यापारियों और भाजपा नेताओं ने ब्रूस पेटे सर्कल में खुशी मनाई।

इस अवसर पर बल्लारी के ठेकेदारों, वस्त्र व्यापारी और होटल मालिक भाजपा नेताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दशहरा त्योहार के दौरान जीएसटी दर में कमी एक अच्छी पहल है, जिससे व्यापार में वृद्धि की उम्मीद है।

विशेष रूप से सीमेंट, ईंट और लोहे की कीमतों में कमी से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग नए घर बनवाने में आसानी महसूस करेंगे।

इस मौके पर मिठाई बांटते हुए शहर के पूर्व विधायक सोमशेखर रेड्डी ने कहा कि जीएसटी दर में कटौती भारत सरकार की ओर से दशहरा और दिवाली के अवसर पर जनता को दी गई उपहार जैसी है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि इस लाभ को ग्राहकों तक पहुंचाया जाए, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन में सुधार हो सके।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *